वर्डकैम्प मुम्बई: स्वयंसेवक के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख 16 फरवरी

क्या आप वर्डप्रेस समुदाय में अपना योगदान देना चाहते हैं? आप अपना योगदान वर्डकैम्प मुम्बई में अपना समय दे कर कर सकते हैं , जो कि 25 -26 मार्च को सम्पन्न हो रहा है।

वर्डकैम्प स्वयंसेवको द्वारा संचालित कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक अपना समय, प्यार, इक्षा वर्डप्रेस के लिए देकर आयोजन, प्रबंधन करते हैं।

यदि आप भी इतना ही प्यार करते हैं वर्डप्रेस को और समुदाय के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम का स्वयंसेवक बनने के लिए आवेदन करें। आपको कार्यक्रम कैसे आयोजित किया जाता है की जानकारी दी जाएगी और आपको हमारे अद्भुत व्यवस्थापकों से परिचय कराया जायेगा।
वर्डकैम्प मुम्बई में स्वयंसेवक क्या जिम्मेदारियाँ निभाते हैं:

  • वर्डकैम्प से पूर्व होने वाली तैयारियों में मदद 
  • पंजीकरण और सामान की डेस्क
  • सेशन्स का समय प्रबंधन
  • प्रायोजकों की मदद उनकी मेज़ स्थापित करने में
  • और भी बहुत से छोटे छोटे कार्य

इसलिए इंतजार नहीं करिये, अभी आवेदन कीजिये।

अपने आप को वर्डकैम्प मुम्बई 2017 में स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।
वर्डकैम्प मुम्बई 2017 के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।

प्रातिक्रिया दे